Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

मेयर ने सौंपी 10 स्ट्रीट वेंडर्स को दुकान की चाबी

स्ट्रीट वेंडर्स को चाबी सौंपती नेयर

हरिद्वार, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मेयर किरन जैसल ने भगत सिंह चौक से सेक्टर टू बैरियर तक बनाए गए वेंडिंग जोन के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स को क्यॉस्क(दुुकान) की चाबियाँ सौंपीं। इस अवसर पर लाभार्थी 10 लघुव्यापारियों (स्ट्रीट वेंडर्स) कुंवर सिंह मंडवाल, चेतन देव गुप्ता, हर्षवर्धन, अनीश अंसारी, राकेश गुप्ता, संजय मांझी, जितेन्द्र कुमार, सभापति सिंह, ब्रिजेश और नीरज कुमार को विधिवत क्यॉस्क (दुकान) की चाबी सौंपी गयी।

लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे स्ट्रीट वेंडर्स को अब व्यवस्थित और सुरक्षित स्थान पर रोजगार करने का अवसर मिलेगा। मेयर किरन जैसल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है। वेंडिंग जोन बनने से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि वेंडर्स को भी स्थायित्व मिलेगा।

लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मेयर का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम छोटे व्यापारियों के हित में मील का पत्थर साबित होगा।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *