Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: निर्माण कार्यों में अनियमितताओं पर मेयर ने दिए कार्रवाई के आदेश

सोनीपत: नाले के निर्माण में अनियमितताओं के चलते तोड़ने का आदेश देते हुए मेयर

सोनीपत, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत

के जाट जोशी गांव में नाले के निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर नगर निगम

मेयर राजीव जैन ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान

नाले का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर मेयर ने तत्काल कार्रवाई

के निर्देश दिए।

ग्रामीणों

ने शिकायत की थी कि नाला आवश्यकता से अधिक ऊंचा बनाया जा रहा है, जिससे घरों के नीचे

दबने की स्थिति बन रही है और वर्षा अथवा गंदे पानी की निकासी भी बाधित होगी। शिकायत

को गंभीरता से लेते हुए मेयर राजीव जैन कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग, कनिष्ठ अभियंता

कृष्ण दहिया और अमित पवार के साथ गांव पहुंचे और निर्माण कार्य का अवलोकन किया।

निरीक्षण

और ग्रामीणों से विचार-विमर्श के बाद मेयर ने नाले को तोड़कर दोबारा सही स्तर पर निर्माण

कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाले के एक हिस्से का ढलान एक दिशा

में तथा दूसरे हिस्से का ढलान विपरीत दिशा में किया जाए, ताकि पानी की निकासी सुचारु

रूप से हो सके।

इसके

अलावा मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर बने नाले के असंतुलित स्तर के कारण सड़क पर गंदा

पानी जमा रहने की समस्या सामने आई। इस पर मेयर ने दो दिन के भीतर नाले का स्तर ठीक

कर नया अनुमान तैयार करने के आदेश दिए। मौके पर महेंद्र सिंह फौजी, गोरधन, महाबीर,

नफे सिंह, उमेद सिंह, जयबीर हुड्डा, कृष्ण हुड्डा, राजन, अनिल मलिक सहित अन्य ग्रामीण

उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *