Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

सुलतानपुर में मेडिकल ऑफिसर की संदिग्ध हालत में मौत

शव का प्रतीक

सुलतानपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र वर्मा की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिवारीजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवारीजन सदमे में हैं।

मूल रूप से अंबेडकर नगर जनपद के रामपुर सकरवारी गांव के निवासी डॉ. सुरेंद्र वर्मा नगर के सिरवारा मोहल्ले में रहते थे। उनका विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुआ था। डॉ. सुरेंद्र वर्मा (32)कूरेभार में आर्थोपेडिक सर्जन और मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे डॉ. वर्मा अचानक अपने घर पर गिर पड़े। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सुलतानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सीएमओ ने अपने मातहतों को मेडिकल कॉलेज भेजा और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मौत के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *