Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में करवाया ध्यान का अभ्यास

jodhpur

जोधपुर, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में आंगिक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नेचरोपैथी एंड योगिक साइंसेज के योग विशेषज्ञ द्वारा द्वितीय विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आंगिक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में ध्यान का प्रायोगिक सत्र आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रभान शर्मा के निर्देशन में डॉ. कविता फोगावट ने होम्योपैथी महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को चक्र आधारित विशिष्ट ध्यान का अभ्यास करवाया एवं आधुनिक जीवन शैली में ध्यान की उपयोगिता के बारे में अवगत कराया।

कार्यक्रम में होम्योपैथी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गौरव नागर एवं सहायक आचार्य डॉ. अंकिता आचार्य उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक शांति, एकाग्रता एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *