Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: एसआईआर के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक

अनूपपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । फोटो निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के संबंध में रोल ऑब्जर्वर एवं संभागायुक्त शहडोल सुरभि गुप्ता तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षल पंचोली की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई।

कलेक्टर ने अवगत कराया कि जिले में मतदान केन्द्रों में गणना पत्रकों का सौ प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिले में अनुपस्थित, सिफ्टेड, डुप्लीकेट तथा रिजेक्टेड मतदाताओं के नाम सूची में सत्यापित कर मतदान केन्द्र द्वारा इसकी पुष्टि भी कराई जा रही है। ताकि दावे आपत्ति के समय कम से कम मतदाता की आपत्तियाँ आयें।

रोल ऑब्जर्वर एवं कमिश्नर शहडोल संभाग सुरभि गुप्ता ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के अद्यतन किये जाने तथा पात्र व्यक्तियों का सत्यापन व सूची में नाम दर्ज होने में सहयोग की अपेक्षा की गई। बैठक में निर्वाचन पर्यवेक्षक संजय निगम सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *