Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

गंगोत्री ऑल वेदर सड़क चौड़ीकरण को लेकर मुख्य सचिव से की मुलाकात

मुख्य सचिव से मुलाकात करते हुए पूर्व प्रमुख भटवाडी़ श्रीमती विनीता रावत और जगमोहन रावत

उत्तरकाशी, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व प्रमुख विनीता रावत और भाजपा नेता जगमोहन सिंह रावत ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से भेंट कर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित उत्तरकाशी से गंगोत्री तक ऑल वेदर रोड को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि क्षेत्र के निवासियों को वर्तमान में गंभीर यातायात समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि और धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन को देखते हुए आए दिन घंटों-घंटों तक जाम लग जाता है, जिससे आम जनता का दैनिक जीवन प्रभावित होता है।

जाम की समस्या के कारण न केवल स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि यात्रियों और श्रद्धालुओं को भी अत्यधिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। आपातकालीन परिस्थितियों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

मुख्य सचिव ने पूरे विषय को गंभीरता से लेते हुए ऑल वेदर रोड का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का स्पष्ट आश्वासन दिया। इस सड़क के निर्माण से जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और क्षेत्रवासियों के साथ-साथ यात्रियों को भी सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

पूर्व प्रमुख विनीता रावत और भाजपा नेता जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि यह मुलाकात क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम सिद्ध होगी, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और जनजीवन को बड़ी राहत मिलेगी।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *