Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

गुरु जंभेश्वर विवि मुरादाबाद की पुरुष क्रिकेट टीम ने जीएनडी विवि को 10 विकेट से हराया

जीएनडी विवि को 10 विकेट से हराने वाली गुरु जंभेश्वर विवि मुरादाबाद की पुरुष क्रिकेट टीम ।

मुरादाबाद, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रोमांचक भिड़ंत हुई। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की पुरुष क्रिकेट टीम ने अपने पांचवें मैच में जीएनडी विश्वविद्यालय पंजाब को 10 विकेट से हराया। मार्क क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर यह मुकाबला खेला गया।

जीएनडी विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। गुरु जंभेश्वर विवि की धारदार गेंदबाजी के सामने विपक्षी टीम टीम 18.2 ओवर में मात्र 110 रन पर ऑलआउट हो गई। गुरु जंभेश्वर विवि के विशाल तोमर ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। सार्थक चौधरी ने तीन, अजय यादव ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जंभेश्वर विवि ने शानदार शुरुआत की। टीम ने बेहतरीन संयम और प्रहारक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 11.4 ओवर में 10 विकेट से जीत दर्ज की। तुषार धारीवाल ने 36 गेंदों पर ताबड़तोड़ 69 रन बनाए। आकाश रावत ने 35 गेंदों पर नाबाद 38 रन की पारी खेली। टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्रीड़ा परिषद ने समस्त खिलाड़ियों, टीम मैनेजर एवं कोच को हार्दिक बधाई दी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *