Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

यमुनोत्री क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम से की मुलाकात

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाते हुये प्रतिनिधि मंडल

उत्तरकाशी, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यमुनोत्री विधानसभा की विभिन्न समस्याओं से अवगत करावाया। वहीं आगामी 28 दिसम्बर से 15 जनवरी तक ग्राम सभा तूल्याडा के देवीसौड़ में चलने वाले मां भुवनेश्वरी देवी शरदोत्सव देवीसौड़ में आने का निमंत्रण पत्र भी दिया। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर चिन्यालीसौड़ आने का आश्वासन दिया।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर श्याम यमुनोत्री विधानसभा से एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ के उच्चीकरण, राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ बड़कोट के उच्चीकरण टिहरी बांध विस्थापितों की समस्याओं से अवगत करवाया । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान भी होगा और वह मेले में भी आएंगे ।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चन्द रमोला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी, मेला समिति के अध्यक्ष जयपाल चौहान, मंडल अध्यक्ष नगर मंडल चिन्यालीसौड़ मनीष कुकरेती, ग्राम प्रधान सुनारगांव (तुल्याडा) श्रीमती रामी देवी चौहान, गिरवीर चौहान, मंडल उपाध्यक्ष संजय कंडियाल, अनिल मेहरा, नीतीश रमोला, अनिल मेहरा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बड़कोट आशीष पंवार शामिल थे।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *