
कन्नौज , 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )असीम अरुण ने शुक्रवार को कन्नौज में अवैध घुसपैठ को लेकर बड़ा बयान दिया. मंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी सहित सभी विदेशी नागरिकों को चिन्हित कर उन पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी.
मंत्री असीम अरुण ने बताया कि प्रदेश सरकार इस समय विशेष अभियान चलाकर ऐसे अवैध निवासियों की पहचान करा रही है. जो व्यक्ति बिना दस्तावेजों के अवैध तरीके से रह रहा है, उसे गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर भेजा जाएगा और बाद में उसे उसके मूल देश लौटाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस संबंध में Chief Minister ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं.
कार्यक्रम में अभ्युदय योजना पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि Chief Minister अभ्युदय योजना गरीब और वंचित वर्ग के युवाओं के लिए बड़ी उम्मीद बनी है. इस योजना के तहत कई छात्र-छात्राओं ने Uttar Pradesh लाेकसेवा आयाेग की प्री और मेन्स Examination पास की है. उन्हाेंने कहा Chief Minister अभ्युदय कोचिंग से पिछले साल यूपीपीसीएस में 250 बच्चे क्वालीफाई हुए थे . इस वर्ष ग्राफ बढ़कर 277 हो गया है. इस बार से कोचिंग में एनआईटी, जेई, क्लेट आदि प्रतियोगी Examination ओं की पढ़ाई को भी सम्मिलित किया जाएगा.
कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण ने समाजसेवी बिपिन दीक्षित और कन्हैया दीक्षित के साथ मिलकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए. उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में कोई भी गरीब असहाय व्यक्ति बीमार न पड़े, इसी संकल्प के साथ समाजसेवियों ने यह पहल की है. मंत्री ने लोगों से वृद्धाश्रमों और सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंदों की देखभाल करने, अलाव जलवाने और गर्म कपड़ों के वितरण जैसी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने की अपील भी की.
(Udaipur Kiran) झा
