Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश में शुरू हो रहा विकास का नया अध्याय: राजभर

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर

यूपी के 29 प्रतिभागी महाराष्ट्र में होने वाली एक्सपोज़र विज़िट के लिए चयनित

प्रदेश की पंचायतों में नवाचार आधारित विकास की नई राह खुलेगी

लखनऊ, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पंचायतों को अधिक सक्षम, आत्मनिर्भर और नवाचारी बनाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र राज्य में 07 से 11 दिसम्बर 2025 तक आयोजित पांच दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट हेतु प्रदेश के 23 जनपदों से कुल 29 प्रतिभागियों को चयनित किया गया है। यह दौरा ग्राम पंचायतों में हो रहे उत्कृष्ट व सफल नवाचारों को प्रत्यक्ष देखने, समझने और उन्हें अपने क्षेत्रों में लागू करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।इस कार्यक्रम का समन्वय यशदा, पुणे द्वारा किया जाएगा, जो देश भर में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण संस्थान के रूप में विख्यात है। प्रतिभागियों को महाराष्ट्र की उन पंचायतों में ले जाया जाएगा, जहां ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ओएसआर जनरेशन, सामाजिक उद्यमिता, बायोगैस-आधारित ऊर्जा मॉडल तथा सामुदायिक सहभागिता जैसी नवाचारी कार्यप्रणालियों ने स्थानीय विकास को एक नई दिशा दी है।

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि उत्तर प्रदेश की पंचायतों में विकास की अपार संभावनाएं हैं। महाराष्ट्र में आयोजित यह एक्सपोज़र विज़िट हमारे प्रतिभागियों को उन सफल मॉडलों से रूबरू कराएगी, जिन्होंने अपने बल पर गांवों को नई दिशा दी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह अनुभव हमारे युवाओं, प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सोच को व्यापक बनाएगा और प्रदेश की पंचायतें नवाचार आधारित विकास की ओर और तेज़ी से अग्रसर होंगी।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *