Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य : मंत्री वर्मा

मप्र सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री करण सिंह वर्मा ने सिवनी में प्रेसवार्ता को संबोधित किया

– राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री वर्मा ने सिवनी में प्रेसवार्ता को संबोधित किया

भोपाल, 13 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दिशा में शासन-प्रशासन पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार ने अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है। मंत्री वर्मा शनिवार को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सिवनी जिले में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री वर्मा ने पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया, विधायक दिनेश राय, विधायक कमल मर्सकोले सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंत्री वर्मा ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। इसी क्रम में किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने साइबर तहसील व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे राजस्व संबंधी सेवाएं अब ऑनलाइन, सरल एवं पूर्णतः पारदर्शी हो गई हैं, जिससे आम जनता को समय एवं संसाधनों की बचत हो रही है।

मंत्री वर्मा ने सिवनी जिले की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना एक ऐतिहासिक कदम है। इससे न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है, बल्कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।

मंत्री वर्मा ने कहा कि अतिरिक्त जिले में 8 संदीपनी विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। पेंशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है तथा रोजगार सृजन, उद्योग स्थापना, नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का विकास, पुल-पुलिया एवं सड़क निर्माण जैसे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से जिले का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *