Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

विधायक डा. जनकराज ने सदन में उठाई भेड़पालकों की समस्याएं

तपोवन विधानसभा भवन।

धर्मशाला, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) । तपोवन में शीत सत्र के पांचवें दिन शून्यकाल के दौरान विभिन्न विधायकों ने अपने अपने क्षेत्रों के साथ ही अन्य मुद्दे उठाए। सबसे पहले भरमौर के विधायक डा. जनक राज ने शून्यकाल के दौरान मंगलवार को भेड़पालकों को पेश आ रही समस्याओं को उठाया। वन विभाग की ओर से चारागाहों को सीमित किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि उनके विस क्षेत्र में 780 लोग भेड़पालन का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि शाहपुर के लंज सहित अन्य क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। विधायक ने कहा कि भेड़-बकरियों को जरूरी दवाइयां भी नहीं मिल पाई है। चरागाहों में बाढ़ बंदी करके उन्हें प्रवेश न देकर व जुर्माना तक लगाया जा रहा है। डॉ जनक ने राज्यस्थान से भेड़-बकरियां बेचने के लिए लाई जा रही हैं, जिससे प्रदेश के भेड़पालकों को नुकसान हो रहा है।

इस पर पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि चोरी मामलों को लेकर नजदीकी थानों में मामले दर्ज कर उचित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परमिट वन विभाग की ओर से जारी किए जाते हैं। मंत्री ने कहा कि वन भूमि पर जहां छोटे पौधे रोपित किए गए हों, वहां भेड़पालकों को वहां जाने की मनाही की जाती हैं। उन्होंने बताया कि दवाइयां में देरी हुई है। जिसे जल्द कांट्रेक्ट कर प्रदान कर दिया जाएगा।

रामपुर में पुल हेतू बजट प्रावधान करे सरकार

ऊना के विधायक सत्तपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना में दो वर्ष पूर्व रामपुर गांव में पुल के पिलर बरसात व अवैध खनन के कारण बैठ गया था, अब वैली ब्रिज को चलते हुए लगभग दो वर्ष हो गए है। उसमें हिमाचल सहित लेह तक तेल ट्रक व अन्य वाहन गुजरते हैं। ऐसे में वैली ब्रिज टूटने से 14 गांवों का रास्ता व पंजाब से संपर्क टूट गया है। इसके लिए सरकार बजट मांगा गया था, जोकि प्रदान ही नहीं किया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सचिवालय की ओर से इस विषय को संबधित मंत्री व विभाग को भेजेंगे।

विभाग से करवाएं खैर पेड़ों की मार्किंग

बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जंबाल ने खैर की कटाई को लेकर बात रखी। जिसमें उन्होंने ठेकेदार के तहत ही पेड़ों की कटाई की जा रही है, जबकि वन विभाग व निगम इसमें उचित कार्य नहीं कर रहा है। किसान के पास 10 खैर है, जबकि फारेस्ट भूमि में डबल रेट मिल रहे हैं। उन्होंने खैर के पेड़ों की मार्किंग विभाग के माध्यम से करवाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने आउट सोर्स कर्मियों जोकि स्वच्छता कार्य करने में लगे गए हैं। जिसमें मात्र 18 से 50 वर्ष आयु कर कुछ लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। जबकि राज्य में सेवानिवृत्ति की आयु 58 व चतुर्थ श्रेणी की 60 है, तो उन्हें भी मौका दिया जाना चाइए। विस अध्यक्ष ने इस विषय को लेकर कहा कि संबधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे।

उचित मूल्यों की दुकानों का उठा मामला

झड़ूता के विधायक जीत राम कटवाल ने सदन में उचित मूल्य दुकानों व डिपो धारक का मसला उठाया। उन्होंने कहा कि उन्हें 20 हजार मेहनताना और परमानेंट लाइसेंस बनाने की बात कही थी। विस अध्यक्ष ने इस विषय पर उचित कार्यवाही की बात कही।

अर्ध सैनिक बल कल्याण बोर्ड गठन की मांग

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने अर्धसैनिक बलों का मामला उठाया है। उन्होंने सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर अर्ध सैनिक बल कल्याण बोर्ड के गठन किए जाने की बात रखी । उन्होंने कहा कि पैरा मिल्ट्री फोर्स से रिटायर हुए लोगों की संख्या दो लाख 64 हजार है। ऐसे में जल्द से जल्द अर्ध सैनिक बल कल्याण बोर्ड का गठित करने की मांग रखी है।

गोल्ड मैडल विजेता को मिले ईनाम

नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बाबा ने कहा कि उनके क्षेत्र के संदीप चौधरी ने साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। जिन्हें उचित ईनामी राशि जारी करने व राज्य पद प्रदान करने की बात उठाई है। इस पर खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने इस मामले में उचित राशि जारी करने की बात कही।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *