Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

विधायक ने खंभे पर चढ़कर खुद काटी विद्युत विभाग के कर्मियों की बिजली

खंबे पर चढ़े विधायक वीरेन्द्र जाती

हरिद्वार, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज झबरेड़ा विधायक से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने बिजली विभाग के अधिकारियों के परिसरों की बिजली लाइन खुद खंभे पर चढ़कर काट दी।

इस दौरान विधायक लाइनमैन के रूप में पीछे प्लास लगाए नजर आए। बताया गया कि देहात क्षेत्रों में सुबह-सुबह बार-बार बिजली कटौती होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसे लेकर विधायक वीरेंद्र जाती ने पूर्व में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से वार्ता कर व्यवस्था सुधारने के लिए तीन दिन का समय दिया था। तय समय सीमा पूरी होने के बावजूद भी बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ।

समय सीमा समाप्त होने के बाद विधायक ने विरोध स्वरूप यह कदम उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की बिजली लाइन भी काटी जाएगी।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *