Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बिष्णुपुर हाई स्कूल में अंग्रेजी माध्यम का शुभारंभ, विधायक तन्मय घोष ने किया उद्घाटन

बिष्णुपुर हाई स्कूल में अंग्रेजी माध्यम का शुभारंभ
बिष्णुपुर हाई स्कूल में अंग्रेजी माध्यम का शुभारंभ
बिष्णुपुर हाई स्कूल में अंग्रेजी माध्यम का शुभारंभ

बांकुड़ा , 3 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । विष्णुपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान बिष्णुपुर हाई स्कूल में बुधवार अंग्रेजी माध्यम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक तन्मय घोष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर महकमाशासक प्रसेनजीत घोष तथा नगर परिषद के अध्यक्ष गौतम गोस्वामी भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्रायें शामिल हुए।

विधायक तन्मय घोष ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम की शुरुआत से विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त होगी और वे प्रतिस्पर्धा की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ सकेंगे। अधिकारियों ने भी इस पहल को क्षेत्र के शैक्षिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि नई प्रणाली के शुरू होने से छात्रों को आधुनिक शिक्षण पद्धति का लाभ मिलेगा और बिष्णुपुर क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता और भी बेहतर होगी।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *