Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

कोलकाता में रविवार को संघ के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे मोहन भागवत

सरसंघचालक मोहन भागवत

कोलकाता, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन राव भागवत रविवार को कोलकाता के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे शहर के साइंस सिटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर दो महत्वपूर्ण संबोधन देंगे।

इन संबोधनों में मोहन भागवत संघ की सौ वर्षों की सामाजिक यात्रा, व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की सोच और एकजुट समाज के जरिए मजबूत भारत के लक्ष्य पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे कोलकाता के प्रबुद्ध वर्ग से भी मुलाकात करेंगे और समसामयिक विषयों पर संवाद करेंगे।

संघ के दक्षिण बंगाल के सह प्रचार प्रमुख बिप्लॉय राय ने बताया कि शताब्दी वर्ष के तहत देश भर में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। कोलकाता का यह कार्यक्रम पूर्वी भारत में संघ की वैचारिक और सामाजिक भूमिका को सामने रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *