Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

मोनाल कप 2025: सचिवालय डेंजर और माइटी 11 ने दर्ज की शानदार जीत

अंकित नौटियाल को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया

देहरादून, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मोनाल कप 2025 में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में सचिवालय डेंजर ने सचिवालय बुल्स को 9 विकेट से हराया और दूसरे मैच में माइटी 11 ने रॉयल स्ट्राइकर्स पर 18 रनों से जीत हासिल की।

पहला मैच: सचिवालय डेंजर बनाम सचिवालय बुल्स

महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में सचिवालय डेंजर ने सचिवालय बुल्स को 9 विकेट से पराजित किया। सचिवालय बुल्स की टीम 10 ओवर में मात्र 44 रन पर ऑल आउट हो गई। डेंजर के गेंदबाज़ नीरज भंडारी ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय डेंजर की टीम ने 5 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में अरविंद राणा ने 25 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए नीरज भंडारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच: माइटी 11 बनाम रॉयल स्ट्राइकर्स

दिन के दूसरे मुकाबले में माइटी 11 ने रॉयल स्ट्राइकर्स पर 18 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए माइटी 11 ने निर्धारित 20 ओवर में 120 रन बनाए, जिसमें दिव्यांशु डोभाल ने सर्वाधिक 27 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में रॉयल स्ट्राइकर्स के नीरज गिरी ने 4 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर्स की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट पर 102 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अतुल परमार ने 24 रन बनाए, जबकि माइटी 11 के अंकित नौटियाल ने 4 विकेट लेकर मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंकित नौटियाल को उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *