Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैन में 121 स्थानों पर 25 हजार से अधिक कन्याओं का हुआ पूजन

उज्जैन में 121 स्थानों पर 25 हजार से अधिक कन्याओं का हुआ पूजन

उज्जैन, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को शहर के उज्जैन उत्तर क्षेत्र के 121 स्थानों पर 25 हजार से अधिक संख्या में कन्याओं का पूजन किया गया और सहभोज करवाया गया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी उपस्थित रहे। डॉ.यादव ने मंच से कहाकि आज का दिन उज्जैन के इतिहास के पन्नों में जुड़ गया। इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र भी संस्था द्वारा सौपा गया।

लोकमान्य टिलक महाआयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 5000 कार्यकर्ता और 121 यजमान ने सीधी आहूति दी। इन्होने हीअपने स्वयं के खर्चे से सारी व्यवस्थाएं की। मंच पर समिति के संयोजक सह विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा नगर जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सहसंयोजक जगदीश पांचाल आदि उपस्थित थे।

रविवार को विक्रमादित्य मार्केट में वार्ड क्रं. 16 और 19 के कन्या पूजन अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहाकि यह केवल आस्था और परंपरा का उत्सव नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और समाज की एकता का अनुपम उदाहरण है। हर्ष और गर्व का विषय है कि इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक आयोजन के न केवल हम साक्षी बने वरन् हम सब की सहभागिता से यह गौरव उज्जैन और मध्यप्रदेश को प्राप्त हुआ। उन्होने कहाकि हमारे मित्र और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा की अगुवाई मे इतिहास के पन्नों में उज्जैन का नाम जुड़ गया। यह उपलब्धि उज्जैन की पावन धरा की सनातन संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करती है।

स्वागत भाषण में लोकमान्य तिलक महा आयोजन समिति के संयोजक सह विधायक अनिल जैन कालूहेडा ने कहा कि इस आयोजन की सफलता के सूत्र 5000 कार्यकर्ता और 121 यजमान हैं, जिन्होंने अपने स्वयं के खर्चे से सारी व्यवस्था जुटाई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज, विधायक सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल,राजेंद्र भारती,शांतिलाल जैन, रामविलास गुप्ता,राजेश महेश्वरी,करुणा जैन,राजेश बाथम,पार्षद महेश खंडेलवाल, शैलेन्द्र कलवाडीया, अशोक केथवास, दिनेश जाटवा, सोनल जोशी, महेश परियानी, अनिल शिंदे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *