जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 500 से अधिक वक्ता करेंगे शिरकत

जयपुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 15 से 19 जनवरी 2026 तक आयोजित होने जा रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा निःशुल्क साहित्यिक उत्सव इस बार 300 से अधिक सत्रों और 500 से ज्यादा वक्ताओं की मेजबानी करेगा। कार्यक्रम जयपुर के प्रतिष्ठित स्थलों—फ्रंट लॉन, चारबाग, सूर्य महल, दरबार हॉल और बैठक—में आयोजित किया जाएगा।
इस बार के संस्करण में साहित्य, इतिहास, राजनीति, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक मुद्दों, कविता और कला की विविध विषय-वस्तु शामिल की गई है।
सह-संस्थापक और महोत्सव सह-निदेशक नमिता गोखले ने बताया कि बुकर्स पुरस्कार विजेता किरण देसाई, इंटरनेशनल बुकर विजेता बानू मुश्ताक, गोपालकृष्ण गांधी, स्टीफन फ्राय, विश्वनाथन आनंद जैसे दिग्गज अपने नए कार्यों और विचारों पर चर्चा करेंगे। पांच दिवसीय यह सांस्कृतिक पर्व एक बार फिर जयपुर को वैश्विक साहित्यिक मानचित्र के केंद्र में लाने को तैयार है।
—————
(Udaipur Kiran)



