Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस कार्रवाई में 81 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो भाई गिरफ्तार

गांजा तस्कर

उरई, 30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उरई कोतवाली पुलिस और बाराबंकी जिले की एएनटीएफ संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक बड़ी अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया। पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में दो अभियुक्त भाइयों को 81 किलो 824 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है।

मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली उरई पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ), बाराबंकी की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर थाना उरई क्षेत्र के इकलाश पुरा चौराहे के पास एक संदिग्ध अल्टो कार को रोका। जैसे ही पुलिस ने चेकिंग शुरू की, कार में सवार दोनों लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकुर उर्फ पवन शिवहरे व श्याम शिवहरे, शामिल हैं। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस को इनके पास से 81 किलो 824 ग्राम अवैध गांजा, एक अल्टो 800 कार (रजिस्ट्रेशन: UP92AM1146), एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर महंगे दामों पर ग्राहकों को बेचते थे। इससे मिलने वाले पैसे को वे अपने शौक-शौकीन और पूर्व में चल रहे मुकदमों में पैरवी करवाने पर खर्च करते थे। उन्होंने बताया कि जिस दिन पकड़े गए, वे गांजा बेचने के लिए ही जा रहे थे।अंकुर शिवहरे के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से दो मामले पहले से ही NDPS एक्ट के तहत हैं। वहीं श्याम शिवहरे के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।

सीओ अवधेश सिंह ने बताया कि उरई कोतवाली और बारएंटी नारकोटिक टास्क फोर्स बाराबंकी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। एक कार की चैंकिंग के दौरान करीब 81 किलो गांजा बरामद किया गया है। यह दोनों भाई हैं और ये लोग गांजा तस्करी में लिप्त थे। उरई कोतवाली में इनके खिलाफ पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *