Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

सांसद ने बांग्लादेश के हालात पर जताई चिंता, मनरेगा का नाम बदलने पर केन्द्र को घेरा

दुर्गापुर एसडीओ कार्यालय के सभागार में उच्च स्तरीय बैठक

– जिले के विकास कार्य को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

आसनसोल, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम बर्दवान जिले के सर्वांगीण विकास और विभिन्न प्रशासनिक परियोजनाओं की समीक्षा के लिए सोमवार को दुर्गापुर एसडीओ कार्यालय के सभागार में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी (डीएम) एस पोन्नमबलम ने की। मौके पर राज्य के ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार, आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, विधायक हरेराम सिंह, विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, आसनसोल दुर्गापुर विकास परिषद (एडीडीए) के चेयरमैन कवि दत्ता, दुर्गापुर नगर निगम प्रशासक बोर्ड की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी, जिला परिषद के सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, एसडीओ दुर्गापुर सुमन विश्वास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस बैठक में जिले के विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को जिले के आगामी विकास कार्यों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पत्रकारों से बात करते हुये सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बांग्लादेश के मौजूदा हालातों पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि कहीं भी हिंसा की घटना घटती है तो बहुत दुख होता है। हमें यह समझना होगा कि बांग्लादेश का आंदोलन वहां का आंतरिक मामला है, यह हमारे मुल्क का मामला नहीं है। लेकिन एक पड़ोसी होने के नाते हम संवेदना और दुख प्रकट कर सकते हैं। हम दुआ करते हैं कि वहां जल्द से जल्द शांति बहाल हो।

सिन्हा ने मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर भी केन्द्र सरकार पर करारा हमला बोला।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *