Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः गोदामों के बेहतर संचालन के लिए खाद्य मंत्री राजपूत ने लाँच किए तीन एप

मप्रः गोदामों के बेहतर संचालन के लिए खाद्य मंत्री राजपूत ने लाँच किए तीन एप

– रियल टाइम निरीक्षण, खाद्यान्न की नमी जानने एवं दवाओं के छिड़काव में करेंगे मदद

ग्वालियर, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में गोदामों के रियल टाइम निरीक्षण, गोदामों में भण्डारित खाद्यान्न की नमी का पता लगाने एवं दवाओं के छिड़काव के लिये सरकार ने तीन अलग-अलग एप तैयार कराए हैं। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को ग्वालियर में एक स्थानीय होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम में लेपटॉप पर क्लिक कर इन एप का शुभारंभ (लाँच) किया। इस अवसर पर वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के रीजनल मैनेजर मनीष वर्मा व जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया सहित खाद्य विभाग व वेयर हाउस के अधिकारी मौजूद थे।

निरीक्षण ऐप गोदामों का हो सकेगा रियल टाइम निरीक्षण

– किस ब्रांच का निरीक्षण किस अधिकारी द्वारा होगा इसका रोस्टर भोपाल मुख्यालय से बनेगा।

– इस मोबाइल ऐपलिकेशन के माध्यम से ब्रांचों के गोदामों का क्रॉस निरीक्षण होगा।

– एक ब्रांच के गोदामों का निरीक्षण अन्य ब्रांच के ब्रांच मैनेजर द्वारा किया जायेगा।

– गोदामों पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचने के बाद ही मोबाइल ऐपलिकेशन के माध्यम से निरीक्षण की जानकारी, फोटो आदि अपलोड करने होंगे।

– यदि कोई निरीक्षण कर्ता गोदाम से 100 मीटर से अधिक की दूरी पर है तो मोबाइल ऐप से निरीक्षण नहीं हो सकेगा।

– निरीक्षण की सभी जानकारी रियल टाइम में अपलोड होगी।

नमी मापक ऐप

– डिजिटल मॉइस्चर मीटर के माध्यम से भंडारित खाद्यान्न की नमी की जानकारी रखी जायेगी।

– अभी मैनुअल व्यवस्था थी अब डिजिटल व्यवस्था से रियल टाईम में नमी की जानकारी प्रतिमाह मिलेगी।

– मॉइस्चर मीटर से स्टेक की ऊपरी सतह, बीच की सतह एवं नीचे की सतह से नमी मापी जायेगी एवं उसे ऐप में दर्ज करेंगे।

– ऐप के माध्यम से परिणाम की जो पर्ची निकलेगी की उसका फोटो ऐप में अपलोड करेंगे।

– जिला प्रबंधक, नॉन प्रत्येक गोदाम में नमी की जानकारी प्रतिमाह भारतीय खाद्य निगम को भेज सकेंगे।

फ्यूमिगेशन ऐप (दवाओं का छिड़काव)

– अभी फ्यूमिगेशन का रिकार्ड मैनुअल रखते हैं।

– अब गोदामों में रखे खाद्यान्न पर दवाओं का छिड़काव बांच मैनेजर द्वारा अधिकृत किसी प्रतिनिधि की उपस्थिति में होगा।

– दवाओं के छिड़काव के दौरान खाद्यान्न को कवर करने की प्रक्रिया की फोटो तथा निश्चित अवधि के बाद कवर हटाने के फोटो ऐप में अपलोड करने होंगे।

– दवाओं का छिड़काव सफल रहा या असफल इसकी जानकारी ऐप में दर्ज करनी होगी।

– फ्यूमिगेशन ऐप में दवाओं के सफल छिड़काव की जानकारी दर्ज होने के बाद ही भंडारित खाद्यान्न (स्टॉक) इश्यू हो सकेगा।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *