Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के संघ की तारीफ पर साधा निशाना

पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के संघ की तारीफ पर साधा निशाना

भाेपाल, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के आरएसएस पर दिए बयान पर प्रदेश में सियासी घमासान जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर तीखा पलटवार किया है।

नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार काे व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि “आज ओसामा बिन लादेन की आत्मा दोज़ख में जार-जार रो रही होगी और जाकिर नाइक खुद को अनाथ सा महसूस कर रहा होगा।” डॉ. मिश्रा ने कहा कि “दिग्विजय सिंह जी और संघ की तारीफ—तौबा रे तौबा! आप ही तो थे जो भगवा आतंकवाद के जनक थे। आज उनके मुंह से संघ और राम-राम सुनना राजनीति में सबसे बड़ा विरोधाभास है। उन्होंने आगे कहा कि “जो व्यक्ति वर्षों तक हिंदू आस्था, संतों और राष्ट्रवादी संगठनों पर सवाल उठाता रहा, आज अचानक संघ की सराहना कर रहा है, यह स्वाभाविक नहीं बल्कि राजनीतिक मजबूरी का परिणाम लगता है।” नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के इस बदले हुए रुख को आगामी राज्यसभा चुनावों से जोड़ते हुए कहा कि “मुझे तो यही लगता है कि यह 2020 की तरह एक बार फिर दबाव बनाने की रणनीति है। दो महीने बाद राज्यसभा के चुनाव हैं और कांग्रेस हाईकमान पर दबाव बनाने के लिए यह सब किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जब-जब राज्यसभा का चुनाव आता है, तब-तब दिग्विजय सिंह का राजनीतिक स्टैंड बदलता नजर आता है।”

रामेश्वर शर्मा ने भी कसा तंज

मामले को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी दिग्विजय सिंह क बयान पर तंज कसते हुए निशाना साधा है। उन्हाेंन कहा हमारा निशान दिग्विजय सिंह के ऊपर है। आज दिनांक तक दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के दर्शन नहीं किया। एक बयान में दिग्विजय सिंह ने खुद को संस्कृत में ब्रम्ह बताया और ऐसे दिग्विजय सिंह आज तक राम मंदिर दर्शनों को नहीं गए। चर्च में जाकर क्रॉस को चूमने और मजारों पर हरी चादरों को चूमने वाले दिग्विजय सिंह, मुसलमान आक्रांताओं के तलवे चाटते हैं। दिग्विजय सिंह अगर तुम हिंदू हो तो सीना ठोक कर कहो कि हिंदू हमारे पूर्वज थे। जब जिनके विचार होते हैं तो हम सद्भावना व्यक्त करते हैं। दिग्विजय को लेकर यही कहूंगा कि सुधर जाओ तो अच्छा है नहीं तो जय जय श्रीराम।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *