Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः राज्यपाल पटेल ने महेश्वर के अहिल्या घाट पर की माँ नर्मदा आरती

– राज्यपाल ने अहिल्याघाट पर लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन

इंदौर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को खरगोन जिले प्रवास के दौरान शाम को महेश्वर के ऐतिहासिक अहिल्या घाट पर विधि विधान से मां भगवती नर्मदाष्टक आरती की और मां नर्मदा को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने मां नर्मदा से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका गजराज, कलेक्टर भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह सहित उपस्थित अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने राज्यपाल के साथ मिलकर मां नर्मदा की आरती की, जिससे अहिल्या घाट ‘नमामि देवी नर्मदे’ और अन्य पवित्र भजनों के स्वर से गूंज उठा।

राज्यपाल पटेल ने अहिल्याघाट पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो का भी अवलोकन किया, जिसका लोकार्पण गत माह निमाड़ उत्सव के दौरान किया गया है। अत्याधुनिक थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग, मूविंग हेड और लेजर लाइट तथा आधुनिक साउण्ड सिस्टम के उपयोग करते हुए लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से महेश्वर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक वैभव, मां नर्मदा के उद्गम की कहानी और लोकमाता देवी अहिल्या के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया जाता है। शो के दौरान विधायक राजकुमार मेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *