Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः रीवा से इंदौर के लिये 22 दिसंबर को उड़ान भरेगा इंडिगो एयरलाइन्स का विमान

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट पहुंचकर भव्य शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लिया

– उप मुख्यमंत्री ने भव्य शुभारंभ की तैयारियों की समीक्षा की

भोपाल, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के रीवा से इंदौर के लिये सीधी विमान सेवा 22 दिसंबर से प्रारंभ होगी। इंडिगो एयरलाइन्स का विमान रीवा एयरपोर्ट से इंदौर के लिये 22 दिसंबर को रवाना होगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रविवार को रीवा एयरपोर्ट पहुंचकर भव्य शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लिया तथा एयरपोर्ट एवं इंडिगो एयरलाइन्स के दिल्ली एवं मुंबई से आये अधिकारियों से व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं एवं संचालन के संबंध में विस्तार से समीक्षा की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा से इंदौर हवाई सेवा विन्ध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति देगा तथा विकास, व्यापार और पर्यटन के अवसरों को सशक्त बनाएगा। इससे विन्ध्य क्षेत्र के इंदौर में निवासरत हजारों नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी और इंदौर विमानतल से मुंबई, दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, बैंगलोर आदि शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस हवाई सेवा से विन्ध्य क्षेत्र के सतना, सीधी, शहडोल, मऊगंज आदि क्षेत्रों के नागरिकों को व्यापार, व्यवसाय के साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा में सुविधा भी मिलेगी। इस अवसर पर रीवा एयरपोर्ट एवं इंडिगो के अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *