Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

सांसद मनोज तिवारी ने किया रामघाट का निरीक्षण, स्वच्छता अभियान में श्रमदान

वजीरावाद स्थित रामघाट पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान करते सांसद मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को अपने लोकसभा क्षेत्र के वजीराबाद स्थित रामघाट का निरीक्षण कर वहां स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।

इस मौके पर दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह, तिमारपुर विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. यूके चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना के छठ घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान सांसद, विधायक और पार्षद घाटों पर वहां सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे।

दिल्ली सरकार ने इस बार यमुना किनारे 17 मॉडर्न घाट बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा छठ घाटों पर हर तरह की सुविधा देने का वादा किया है। मुख्यमंत्री स्वयं लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर रही हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *