Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने की अल्पसंख्यक समुदायों की शिकायतों की समीक्षा

मप्रः राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने की अल्पसंख्यक समुदायों की शिकायतों की समीक्षा

– 30 दिन में रिपोर्ट मांगी

भोपाल, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने गुरुवार को भोपाल में मध्य प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग में समीक्षा बैठक की। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अवर सचिव सुनील कुमार सिंह ने की। अवर सचिव सिंह ने मध्य प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय से जुड़ी 54 तथा जैन समुदाय से संबंधित 22 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों पर विस्तृत रिपोर्ट 30 दिवस में मध्य प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग से प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बीते तीन महीनों में प्राप्त हुई नौ शिकायतों पर भी चर्चा की गई। अवर सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कई मामलों का समयबद्ध निराकरण किया जा चुका है जबकि कुछ मामलों में जानकारी मिलने के बाद जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।

बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक भूपेन्द्र कुमार गोयल, अल्पसंख्यक आयोग की सचिव पल्लवी वैद्य, उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी डॉ. आलोक निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी केवलारी पांजल पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक ग्रामीण बैंक छिंदवाड़ा गौतम बोरसे, सहायक संचालक इतिशा जैन, सहायक संचालक सुमित रघुवंशी तथा सहायक संचालक योगेन्द्र राज सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *