Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आरटीओ इन्दौर ने की स्कूली वाहनों पर कार्यवाही

आरटीओ इन्दौर ने की स्कूली वाहनों पर कार्यवाही

– नियम विरुद्ध पाए जाने पर 06 स्कूली वाहनों के फिटनेस निरस्त, 04 स्कूली बसें जप्त

इंदौर, 26 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं सड़क परिवहन से सम्बंधित नियमों, कराधान अधिनियमों का अनुपालन कराये जाने हेतु 22 सितम्बर से प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में ARTO अर्चना मिश्रा, ARTO राजेश गुप्ता एवं RTO स्टॉफ की टीम ने बायपास स्थित 02 स्कूल एवं 1 कॉलेज में मौके पर जाकर स्कूली वाहनों की जाँच की गई।

जिनमें से 06 वाहनों में इमरजेंसी गेट जाम होने, अग्निशमन यंत्र चालू हालत में नहीं होने, प्राथमिक उपचार पेटी का व्यवस्थित नहीं होने, फ्लोर एरिया ख़राब होने, वाहन का रख रखाव सही नहीं होने, सुरक्षा मानकों की पूर्ति नहीं होने से मौके पर ही उनका फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त किया गया तथा 04 वाहनें बिना परमिट होने से जप्त किया गया। साथ ही अन्य वाहनों से मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 40 हजार रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। चैकिंग के दौरान ईवा वर्ल्ड स्कूल की बस नियमानुसार पाई जाने पर स्कूल प्रबन्धन की सराहना भी की गई । जाँच के दौरान 1 कॉलेज की 12 बसें उनके परिसर में कंडम स्थिति में खड़ी पाई जाने पर कॉलेज प्रबंधन को उक्त वाहनों का पंजीयन निरस्त कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

चेकिंग के दौरान छात्र-छात्राओं से चर्चा कर फीडबैक भी लिया गया। स्कूल /शैक्षणिक संस्था बसों में सुरक्षा मानकों की पूर्ति सुनिश्चित कराये जाने हेतु इंदौर जिले में स्थित स्कूली वाहनों की आकस्मिक चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। समस्त शैक्षणिक संस्थान/स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी वाहनें पूर्ण रूप से फिट होने एवं उनके समस्त आवश्यक दस्तावेज वैध होने पर ही वाहनों को संचालन सुनिश्चित करें।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *