Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मप्रः छिंदवाड़ा जिले के तामिया की घाटियों में शनिवार को पहली बार दौड़ेंगे धावक

मप्रः छिंदवाड़ा जिले के तामिया की घाटियों में शनिवार को पहली बार दौड़ेंगे धावक

– मध्य प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों के कुल 746 प्रतिभागी ने कराया पंजीयन

भोपाल, 26 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यटन दिवस पर शनिवार, 27 सितम्बर को छिंदवाड़ा जिले के तामिया में पहली बार तामिया मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप छिंदवाड़ा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये किये जा रहे प्रयासों की श्रंखला में यह मैराथन हो रही है।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस मैराथन में कुल 746 प्रतिभागी ने पंजीयन करवाया है। इनमें मध्य प्रदेश सहित अंडमान-निकोबार, आंध्रप्रदेश, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, चण्डीगढ़ राज्य के प्रतिभागी शामिल होंगे। यह 21 किलोमीटर की मैराथन सुबह 7 बजे से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से शुरू होगी। इसके बाद 11 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की मैराथन का भी आयोजन किया गया है।

मैराथन में 21 किलोमीटर के लिये प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार निर्धारित है। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के लिये अलग-अलग केटेगरी निर्धारित की गयी है। इसी प्रकार 11 और 5 किलोमीटर की दौड़ में विजेताओं को मेडल और प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। प्रतिभागियों की सुविधा के लिये 4 रेस्टिंग प्वाइंट बनाये गये हैं। मेडिकल स्टॉफ, एम्बुलेंस और वॉलेंटियर्स की व्यवस्था भी रखी गयी है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *