Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

सांसद खेल महोत्सव से गांव-गांव में खेल भावना जागृत हुई : सांसद श्री गुप्ता

सांसद खेल महोत्सव से गांव-गांव में खेल भावना जागृत हुई : सांसद श्री गुप्ता

मंदसौर, 25 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत समस्त स्कूलों, संकुलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित खेल गतिविधियों का समापन समारोह गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच से जनप्रतिनिधियों द्वारा मध्य प्रदेश संदेश पुस्तक का विमोचन किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से देश प्रदेश की उपलब्धियों एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है।

समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव उद्बोधन का प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थितजनों ने देखा एवं सुना। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव से गांव-गांव में खेल की भावना जागृत हुई है। वर्ष 2023 में आयोजित महोत्सव की तुलना में वर्ष 2025 में आयोजित गतिविधियों ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों की व्यापक सहभागिता रही, बालिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिले के कई खिलाड़ी देश-विदेश में खेलकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सप्ताह में एक-दो दिन नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के पश्चात खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों, कोच एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *