Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग सुविधा के लिए सांसद ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र

दार्जिलिंग से सांसद राजू बिष्ट

दार्जिलिंग, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दार्जिलिंग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजू बिष्ट ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सिलीगुड़ी में बालासन–सेवक एलिवेटेड हाईवे कॉरिडोर (फ्लाईओवर) के नीचे खाली पड़ी जगह को व्यवस्थित पार्किंग सुविधा के रूप में विकसित करने का आग्रह किया है।

प्रेस विज्ञप्ति में सोमवार काे भाजपा सांसद ने कहा कि यह फ्लाईओवर केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित एक प्रमुख परियोजना है, जो अब लगभग पूर्ण होने वाली है। उन्होंने जोर दिया कि फ्लाईओवर के नीचे उपलब्ध खाली स्थान का सही उपयोग सिलीगुड़ी की बढ़ती पार्किंग समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।

सिलीगुड़ी के तेजी से शहरीकरण का उल्लेख करते हुए बिष्ट ने कहा कि शहर में पार्किंग स्थलों की भारी कमी है, जिससे यातायात जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने गुवाहाटी का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां फ्लाईओवर के नीचे की जगह को संगठित पार्किंग में बदला गया है, जिससे न केवल यातायात दबाव कम हुआ है बल्कि स्थानीय निकायों को राजस्व भी प्राप्त हो रहा है।

राजू बिष्ट ने सुझाव दिया कि सिलीगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की जा सकती है। इससे सिलीगुड़ी नगर निगम को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और शहर की पार्किंग समस्या का समाधान भी होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सिलीगुड़ी नगर निगम और महापौर बर्दवान रोड फ्लाईओवर के नीचे की जगह के भी इसी तरह के उपयोग पर विचार करेंगे। —————–

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *