Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

पीएम मित्र पार्क में विस्थापन के 24 हितग्राहियों को एम.पी.आई.डी.सी. ने सौंपे पक्के मकान

मकान की चाबी सौंपी

धार, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के धार जिले के बदनावर में सोमवार को पी.एम. मित्रा पार्क की भूमि पर निवासरत 24 परिवारों कोकार्यकारी संचालक, एम.पी.आई.डी.सी., क्षेत्रीय कार्यालय, इन्दौर हिमांशु प्रजापति द्वारा सुव्यवस्थित पक्के मकान सौंपे गए एवं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच, मण्डल अध्यक्ष एवं तहसीलदार के साथ-साथ एम.पी.आई.डी.सी. के अधिकारी उपस्थित थे।

बता दें कि धार जिले के भैंसोला ग्राम में विकसित हो रहे पी.एम. मित्रा पार्क की भूमि के बीच में स्थित कुल 89 परिवारों को एम.पी.आई.डी.सी. द्वारा समीप में विकसित सुव्यवस्थित कॉलोनी में शिफ्ट किया जा रहा है। जिस हेतु एम.पी.आई.डी.सी. द्वारा प्रत्येक परिवार को पक्के मकान प्रदान किए जा रहे है। प्रथम चरण में 24 परिवारों को मकान सौंप दिए गए है।

विकसित की गई इस कॉलोनी में 89 टू बी.एच. के. मकान एवं 140 विकसित भूखण्ड है इस कॉलोनी में समस्त आधारभूत सुविधाएँ जैसे कि बिजली, नल से जल, सड़क, एस.टी.पी., नाली के साथ-साथ आँगनवाड़ी केन्द्र, प्राथमिक वि‌द्यालय, पार्क एवं सामुदायिक भवन विकसित किया गया है। यह कॉलोनी पूरी तरह से मॉडर्न एमिनिटिस के साथ विकसित की गई है जिसमें सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पूरे केम्पस को बॉउण्ड्रीवॉल से कवर किया गया है।

बताया गया कि यह पूरी परियोजना 13.48 करोड़ रूपये में विकसित की जा रही है । जिसमें प्रत्येक निर्माणाधीन मकान की लागत लगभग 6 लाख रूपये है। अप्रैल 2026 तक यह परियोजना पूर्ण कर ली जाएगी एवं समस्त हितग्राहियों को चरणबद्ध तरीके से मकान सौंपे जायेंगे। 140 विकसित भूखण्ड अन्य विस्थापन कार्यों हेतु प्रयोग में लाये जायेंगे।

————

(Udaipur Kiran) / Gyanendra Tripathi

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *