Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
SPORTS

मप्र की दिलजोत और गुरबानी कौर ने एशियन रोइंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता

मध्य प्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी दिलजोत कौर और गुरबानी कौर

भोपाल, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दक्षिणपूर्व एशियाई देश वियतनाम में आयोजित सीनियर एशियन रोइंग चैम्पियनशिप में शनिवार को मध्य प्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी दिलजोत कौर और गुरबानी कौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर (रजत) मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम स्पर्धा में शानदार तालमेल और दमदार प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ाया।

मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दिलजोत कौर और गुरबानी कौर ने एशियन स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता मध्यप्रदेश की अन्य खिलाड़ी बेटियों के लिए प्रेरणा है।

मप्र अकादमी की खिलाड़ी दिलजोत और गुरबानी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अकादमी के कैप्टन दलवीर सिंह राठौर (अर्जुन अवॉर्डी) के मार्गदर्शन में हासिल की। उनके नेतृत्व में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है।

यह उपलब्धि मध्य प्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, भोपाल के उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। अकादमी की ओर से खिलाड़ियों को लगातार मिल रहा प्रोत्साहन और तकनीकी सहयोग उनके प्रदर्शन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहा है।

दिलजोत कौर और गुरबानी कौर की यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह सफलता न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए एक प्रेरक संदेश है- “संघर्ष ही सफलता की राह बनाता है।”

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *