Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

मनरेगा की जगह नई योजना के विरोध में इंडी गठबंधन के सांसदों ने किया संसद भवन परिसर में प्रदर्शन

संसद भवन परिसर में प्रदर्शन करते इंडी गठबंधन के नेता
संसद भवन परिसर में प्रदर्शन करते इंडी गठबंधन के नेता

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के स्थान पर नई योजना लाने के प्रस्ताव के विरोध में इंडी गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल और मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास उनकी तस्वीरें हाथ में लेकर विरोध जताया।

प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी, सांसद मणिकम टैगोर, दीपेंद्र हुड्डा, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सहित कई विपक्षी सांसद शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीरें और पोस्टर ले रखे थे, जिन पर ‘महात्मा गांधी’ लिखा हुआ था। इस दौरान ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ के नारे भी लगाए गए।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार मनरेगा के स्थान पर नया ग्रामीण रोजगार कानून लाने की तैयारी कर रही है। इसे मौजूदा शीतकालीन सत्र में चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया गया है। प्रस्तावित विधेयक का नाम ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (वीबी-जी राम जी) बिल, 2025 रखा गया है। प्रस्तावित विधेयक में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने का प्रावधान किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *