Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

आयकर विभाग जयपुर रेंज-प्रथम का एमटीएस दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

आयकर विभाग जयपुर रेंज-प्रथम का एमटीएस दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय की जयपुर नगर तृतीय जयपुर टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग जयपुर रेंज-प्रथम एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के विष्णु पारीक को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी फर्म साकेत जेम्स के आयकर रिटर्न वर्ष 2014-15 के आयकर अपीलीय अधिकरण न्यायपीठ जयपुर द्वारा दिये गये फैसले में परिवादी के करीब 58 लाख रुपये आयकर विभाग को लौटाने का आदेश जून 2024 में दिये, जिस पर आयकर विभाग द्वारा परिवादी को करीब 40 लाख रुपये रिटर्न किये एवं शेष रुपये अन्य अपील में होल्ड कर दिये। जिस पर एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के विष्णु पारीक द्वारा 40 लाख रुपये लौटाये जाने एवं शेष अपील के रुपये दिलाने की एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगे और ​सत्यापन के दौरान 5 हजार रुपये प्राप्त किए।

जिस पर एसीबी जयपुर नगर तृतीय जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए एमटीएस विष्णु पारीक को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *