
कोरबा/जांजगीर-चांपा, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुलमुला पुलिस ने आज मंगलवार को ग्राम नरियरा में दबिश देकर जुआ खेल रहे 10 आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपितों के पास से 13,720 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश बरामद की गई. सभी के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
यह कार्रवाई Superintendent of Police विजय कुमार पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त Superintendent of Police उमेश कुमार कश्यप तथा एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में की गई. कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
– विष्णुकांत टंडन, 33 वर्ष
– जलेश्वर बरेठ, 43 वर्ष
– भीम राठौर, 40 वर्ष
– शशिकांत राठौर, 45 वर्ष
– आकाश टंडन, 25 वर्ष
– अजीत उर्फ भुरू, 20 वर्ष
– अमित बंजारे, 30 वर्ष
– नवीन टंडन, 23 वर्ष
– गुलशन टंडन, 24 वर्ष
– जयंती महिलागे, 27 वर्ष
सभी आरोपित थाना मुलमुला क्षेत्र के निवासी हैं. पुलिस ने मौके से नकदी और ताश जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी
