Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

मुलमुला पुलिस ने जुआ खेल रहे 10 आरोपित को किया गिरफ्तार, नगदी और ताश बरामद

गिरफ्तार आरोपित

कोरबा/जांजगीर-चांपा, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुलमुला पुलिस ने आज मंगलवार को ग्राम नरियरा में दबिश देकर जुआ खेल रहे 10 आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 13,720 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश बरामद की गई। सभी के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

– विष्णुकांत टंडन, 33 वर्ष

– जलेश्वर बरेठ, 43 वर्ष

– भीम राठौर, 40 वर्ष

– शशिकांत राठौर, 45 वर्ष

– आकाश टंडन, 25 वर्ष

– अजीत उर्फ भुरू, 20 वर्ष

– अमित बंजारे, 30 वर्ष

– नवीन टंडन, 23 वर्ष

– गुलशन टंडन, 24 वर्ष

– जयंती महिलागे, 27 वर्ष

सभी आरोपित थाना मुलमुला क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *