Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

नागदाः छेड़छाड़ के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, भेजा जेल

वर्ग विशेष के आरोपीय का जुलूस निकाला

नागदा, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में छेड़छाड़ के एक मामले में सोमवार सुबह पुलिस द्वारा आरोपियों का जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से निकाला गया। बाद में एसडीएम कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

ग़ौरतलब है कि हिंदूवादी संगठन ने पुलिस के द्वारा तत्काल करने पर रविवार रात को पुलिस थाने का घेराव किया था। हिंदूवादी संगठन के प्रदर्शन के बाद एक विशेष वर्ग के तीन आरोपी बिलाल अहमद, नासिर और अली के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया था। जानकारी मिली है कि इस घटना के बाद विशेष वर्ग के लोग भी दोपहर तक पुलिस थाने में अपनी बात को रखेंगे।

(Udaipur Kiran) / कैलाश सनोलिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *