Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

नागदाः गेसिम केमिकल डिविजन उद्योग में कार्यस्थल पर मजदूर की मौत

Grasim chemical

नागदा, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में संचालित ग्रेसिम केमिकल डिवीजन उद्योग में मंगलवार को कार्यस्थल पर एक मजदूर की मौत हो गई। इस मौत को उद्योग प्रबंधन ने हार्ट अटैक से होना बताया, जबकि मजदूर नेता भवानींसिह शेखावत का आरोप हैकि मजदूर की मौत विषैली गैस लगने से हुई है। प्रबंधन गुमराह पूर्ण जानकारी यह भी बता रहा हैकि वह कही आफिस में कार्य करता था जबकि वह ठेकेदारी का मजदूर था, जो कि प्लांट में काम करता था। इधर, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग उज्जैन ने मृतक का पोस्ट मार्टम कराने का निर्देश प्रबधन को दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश पुत्र मांगीलाल मकवाना निवासी बिड़लाग्राम नागदा उम्र 44 वर्ष की मौत उद्योग के अंदर कार्य के दौरान हुई है। इस मामले में मृतक के साले हुक्मसिंह गांव सिलोदिया तहसील बडनगर ने दूरभाष पर हिदुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि मृतक की जगह पर किसी को नौकरी दी जाए। साथ ही मृतक की पत्नी को 15 लाख मुआवाज मिलना चाहिए। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के संभागीय अधिकारी हिमांशु सालोमन से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि यह जानकारी मिली हैकि मजदूर की मौत उद्योग के अंदर हुई है। ऐसी स्थिति में मृतक का पोस्टमार्टम कराने का निदेश प्रबंधक को दिया है। इघर उद्योग प्रबंधन से जुड़े सागर खडडा ने दूरभाष पर इस संवाददाता से बातचीत में बताया मृतक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मामला सब निपट गया है। इस घटना के बाद जनसेवा अस्पताल में भीड़ भी एकत्रित हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन रात को मजदूूर नेता भवानी सिंह के निवास पर मिलने पहुंचे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / कैलाश सनोलिया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *