Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

नारनौलः सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत

शोकाकुल परिजन।

नारनाैल, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नारनौल में राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर रविवार शाम दर्दनाक सडक़ हादसे में एक युवक तथा एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। हादसा थाना सदर नारनौल क्षेत्र के अंतर्गत कुलताजपुर के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान सुधीर निवासी मांदी और निकीता निवासी नसीबपुर के रूप में हुई है।

मृतक सुधीर के ताऊ करण सिंह ने बताया कि रविवार को वह अपनी बेटी सुधा और उसकी सहेली निकीता को लेकर नारनौल की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनके भाई का बेटा सुधीर मिला, जिसे उन्होंने निकीता को उसके घर नसीबपुर छोड़ने के लिए कहा। सुधीर मोटरसाइकिल पर निकीता को बैठाकर आगे चल दिया। कुछ दूरी पर एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार सडक़ पर गिर गए और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को एम्बुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल नारनौल भिजवाया गया। सोमवार को पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *