Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

नारनौलः प्रशासन गांव की ओर कैंप में बनाई 25 की पेंशन

लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा।

नारनाैल, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सेवा विभाग की ओर से एसडीएम कार्यालय नांगल चौधरी में शुक्रवार को सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजन किया। इस मौके पर 25 लाभार्थियों की पेंशन बनाई।

जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि इसमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन और विधुर पेंशन के लाभार्थी शामिल हैं। सभी लाभार्थियों को मौके पर ही स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सेवा विभाग की ओर से मापदंड पूरे करने वाले लाभार्थी को समय पर लाभ दिया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक माह गांव-गांव जाकर विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की फैमिली आईडी में उनका डाटा वैरिफाई नहीं हो रहा है तो वह नजदीकी सीएससी में जाकर अपनी फैमिली आईडी में डाटा वैरिफाई करवाएं। क्रीड विभाग से वैरिफिकेशन के बाद जो डाटा मुख्यालय से कार्यालय को प्राप्त होता है उस पर तुरन्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि जिन लड़कियों व महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रूपये से कम है वह आवेदन कर लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले सकती हैं। अभी तक इस योजना के लिए एप पर अप्लाई नहीं किया है वे एप अप्लाई कर योजना का लाभ ले सकती हैं। इस मौके पर अरूण कुमार अन्वेषक, कप्तान सिंह, सतीश कुमार, शीशराम व विक्रम सिंह के अलावा बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *