Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

नारनौलः सुशासन सप्ताह का मूल मंत्र ‘सिटीजन फर्स्ट’: कैप्टन मनोज कुमार

कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार।

नारनाैल, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सुशासन सप्ताह का मूल मंत्र सिटीजन फर्स्ट है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शासन केवल फाइलों तक सीमित न रहकर ज़मीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सुधार लाएं। सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ये निर्देश उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को कैंप कार्यालय में सुशासन दिवस को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए।

उन्होंने बताया कि देश में हर साल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘सुशासन सप्ताह’ मनाया जाता है। इसी उद्देश्य को लेकर आगामी 19 से 25 दिसंबर तक कैंप लगाए जाएंगे। सुशासन सप्ताह-2025 विशेष रूप से डिजिटल परिवर्तन और जन-केंद्रित सेवाओं पर आधारित रहेगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि सुशासन दिवस का बैनर लगाकर सभी विभाग अपने-अपने कार्यालय में कैंप लगाकर अपनी सेवाएं तथा योजनाओं का लाभ नागरिकों को देंगे। उन्होंने कहा कि इस साप्ताहिक उत्सव के दौरान अधिकारी लंबित मामलों को भी तेजी से निपटाएंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्य सभी विभागों के ग्राम स्तर तक बने कार्यालय में भी होंगे। उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा आयोजित सभी गतिविधियां पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। उसी आधार पर पूरे देश की रेंकिंग होगी‌। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त उदय सिंह तथा नगराधीश डॉ मंगलसेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *