Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

नारनौलः खेत-खलिहानों तक पहुंचेगी विकास की पक्की राहः डा अभय सिंह

पूर्व सिंचाई मंत्री डा अभय सिंह यादव

नारनाैल, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से 20 किलोमीटर लंबाई के पक्के इंटरलॉकिंग टाइल रोड बनाने की स्वीकृति मिल गई है। यह सड़कें सरकार की महत्वाकांक्षी ‘खेत-खलिहान योजना’ के तहत बनाई जाएगी। इस योजना का उद्देश्य तीन करम और चार करम चौड़े खेतों के रास्तों को पक्का कर गांव-गांव को जोड़ना है।

मंगलवार को पूर्व सिंचाई मंत्री डा अभय सिंह यादव ने बताया कि नांगल चौधरी क्षेत्र के जिन रास्तों को वर्षों से पक्का होने का इंतजार था, उन सभी प्रस्तावों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति दे दी है। यह स्वीकृति पंचायतों द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों के आधार पर मिली है। उन्होंने कहा कि यह योजना जमीन से जुड़ी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसके बनने से किसानों को अपने खेतों में जाते समय बरसात में कीचड़ और गर्मियों में उड़ती धूल से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिन मार्गों को पक्का स्वरूप दिया जा रहा है,उनमें बलाह खुर्द से नावता (राजस्थान बॉर्डर), ⁠बलाह कलां से गणेशपुरा (राजस्थान बॉर्डर), ⁠नायन की ढाणी चीमा से लालेड़ा जोहड़ तक, ⁠सिरोही बहाली स्कूल से अकबरपुर, ⁠रघुनाथपुरा से मकसूसपुर, ⁠हमीदपुर से थाना, ⁠नांगल सोडा से ढाकोड़ा, ⁠इकबालपुर नगली से शिमली, ⁠नेहरुनगर से शिमली, ⁠खातौली से कमानियां, ⁠सिरोही बहाली जालपोड़ा रोड से चैक मलिकपुर लिंक, ⁠मौखुता से ढाणी टांटला, ⁠मुसनोता की ढाणी बूजापाछली से ढाणी साधां, ⁠मौरूंड में सत्यनारायण के घर से रामचंद्र पूर्व सरपंच तक, ⁠नियमतपुर में गोठड़ी रोड से धाम व ढाणी रामौतार, ⁠बामनवास नो पीडब्ल्यूडी रोड से राजस्थान बॉर्डर, ⁠रामबास से ठाठवाड़ी बॉर्डर, ⁠हसनपुर में पीडब्ल्यूडी रोड से रामसिंह व ⁠नांगल नूनिया पीडब्ल्यूडी रोड से बूस्टर तक मार्ग शामिल है। पूर्व सिंचाई मंत्री ने कहा कि इन सड़कों के बनने से न सिर्फ किसानों को फायदा होगा, बल्कि दूध उत्पादन, कृषि ढुलाई, स्कूल, अस्पताल तक आमजन की पहुंच सुगम होगी साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *