Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
SPORTS

नाथन लियोन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

विकेट लेने की खुशी मनाते लियोन

एडिलेड, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जारी एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एडिलेड ओवल में लियोन ने पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट इतिहास में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

इस उपलब्धि के लिए लियोन को दो विकेट की दरकार थी और 38 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने यह कारनामा अपने पहले ही ओवर में कर दिखाया। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने ओली पोप को मिडविकेट पर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर लियोन ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट की ऑफ स्टंप उखाड़ दी।

इन दो विकेटों के साथ लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने विकेटों की संख्या 564 तक पहुंचा दी और ग्लेन मैक्ग्राथ के 563 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। लियोन वर्तमान में सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं, जबकि उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही मिशेल स्टार्क 420 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाज

1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 800

2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 708

3. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) – 704

4. अनिल कुंबले (भारत) – 619

5. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) – 604

6. नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) – 564

7. ग्लेन मैक्ग्राथ (ऑस्ट्रेलिया) – 563

8. रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 537

9. कोर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज) – 519

10. डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका) – 439

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *