Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

पुंछ में मनाया गया राष्ट्रीय पुलिस दिवस, आपरेशन सिन्दूर के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुंछ, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । देश भर की ही तरह आज पुंछ में भी राष्ट्रीय पुलिस दिवस बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शहीदों के परिजनों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों एवं गन्यामान्य नागरिकों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एएसपी पुंछ मोहन शर्मा और एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन ने की जबकि डीडीसी चेयरपर्सन पुंछ ताजीम अख्तर और डीसी पुंछ अशोक कुमार शर्मा इसके मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर पूरे वर्ष देश भर में अपने कर्तव्य को निभाते हुए देश की सुरक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शहीदों के नाम पढ़ें गए। उसके उपरांत सभी शहीदों के साथ ही पुंछ में आपरेशन सिन्दूर में शहीद होने वाले लोगों को भी श्रद्धांजलि दी और शहीदों के आश्रितों को उपहार देकर सम्मानित किया। पहली बार पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद होने वाले नागरिकों को पुलिस दिवस पर सम्मानित किए जाने पर शहीदों के आश्रितों ने पुलिस का आभार प्रकट किया।

—————

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *