Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस

शिमला, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को यहां राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे ऐतिहासिक रिज मैदान में राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संकल्प दिवस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।

इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। तत्पश्चात जनसमूह को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय एकता दिवस स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में मनाई जाता है। इसी दौरान रिज मैदान पर राष्ट्रीय एकता दिवस की भी शपथ दिलाई जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा भजन एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोजन की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *