Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

नौनिहाल, भानु प्रताप, ईश्वर शरण और फाफामऊ क्लब सेमीफाइनल में

मनु राजा एवं सुव्रत तिवारी

–महापौर कप में मनु और सुव्रत का हरफनमौला प्रदर्शन

प्रयागराज, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब, भानु प्रताप सिंह क्लब, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज और फाफामऊ क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर महापौर क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। चौधरी नौनिहाल क्लब के मनु राजा और भानु प्रताप सिंह क्लब के सुव्रत तिवारी ने हरफनमौला खेल दिखाया।

गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन (मनु राजा 45 नाबाद, विशाल यादव 42, प्रथम मिश्र 22, तेजस्व मिश्र 19, देवांश पाठक 17, अभिनय मिश्र 3-33, संदीप पटेल 2-32, अर्जुन दुबे व अमितेश शुक्ल एक एक विकेट) बनाकर आशीष नेहरा क्लब को 19.5 ओवर में 161 रन (अखिल तिवारी 29, प्रिंगल अवस्थी 25, अर्जुन दुबे 24, अभिनय मिश्र 22, अमितेश शुक्ल 20, मनु राजा 4-27, आदित्य यादव 332 अभिनव तिवारी व प्रथम मिश्र एक-एक विकेट) पर समेट दिया।

दूसरे मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 16 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन (सुव्रत प्रसाद तिवारी 50 नाबाद, विभव कुशवाहा 23, दिव्यांशु यादव 18, मोहम्मद अंशी 3-13, रविंद्र आनंद 2-36, प्रखर मालवीय, शुभम सोनकर व सुहैब खान एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब की टीम 16 ओवर में 94 रन (सुहैब खान 45, रविंद्र आनंद व अनुराग कुमार 11-11, सुव्रत प्रसाद तिवारी 3-22, दिव्यांश यादव 2-11, अखिल कुमार कश्यप 2-17, अमन मिश्रा 1-19) पर सिमट गई। दोनों मैच में शिशिर मेहरोत्रा व मोहम्मद आरिफ अम्पायर एवं खुर्शीद अहमद स्कोरर रहे। मैच से पहले महापौर गणेश केसरवानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

खेलगांव मैदान पर प्रयाग क्लब की टीम 14.5 ओवर में 54 रन (अब्दुल अज़ीज़ 11, सक्षम अवस्थी 3-17, अभिषेक पांडेय 3-08, आदर्श मिश्र, राहुल राजपाल, अजय यादव व रुद्राक्ष सिंह एक-एक विकेट) पर सिमटी। जवाब में ईश्वर कर डिग्री कॉलेज ने 11 ओवर में तीन विकेट 55 रन (रुद्रांश सिंह 14 नाबाद, राहुल राजपाल 14, विद्यांश 2-11, अशर 1-07) बना लिए। दूसरे मैच में खेलगांव पब्लिक स्कूल ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 145 रन (अभिषेक सिंह 43, अनुज सिंह परिहार 34, सौरभ प्रताप सिंह 29 नाबाद, आदित्य प्रजापति 3-19, विराट गुप्ता, अभिनव सिंह व अरमान यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल की टीम 15 ओवर में छह विकेट पर 106 रन (जयेश यादव 39, हर्षित सहाय 27, उर्जित द्विवेदी 18 नाबाद, दीपक यादव 3-10, अनूज सिंह परिहार व अभिषेक सिंह एक-एक विकेट) ही बना सकी। दोनों मैच में हितेश श्रीवास्तव व अरुण कुमार अम्पायर एवं आशीष भारतीय स्कोरर रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *