नवनीत गुलेरिया बनें मंडी जिला अनुबंध कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

मंडी, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मंडी जिला अनुबंध एनएचएम कर्मचारियों का चौथा सम्मेलन एमसीएच बिल्डिंग जोनल अस्पताल के हाल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए। चुनाव समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं चेतन ठाकुर द्वारा अध्यक्षता में हुए इच चुनाव के मंडी जिला की कमान नवनीत गुलेरिया को सौंपी गई। जबिक डॉ. विपुल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार एवं पूजा चौधरी उपाध्यक्ष, कामना, रविकांत एवं अतुल को संयुक्त सचिव बनाया गया। इसके अलावा चेतन संख्यान को कोषाध्यक्ष,राकेश शर्मा को लीगल एडवाइजर एवं प्रेस सेक्रेटरी, महेंद्र पाल ठाकुर एवं राजेंद्र को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ कोर कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें विनोद, डॉक्टर विपुल, योगेश, रविकांत, पूजा चौधरी, धर्मेंद्र, डॉक्टर चिराग, चेतन, सुमित, नवनीत, राकेश, चेतन संख्यान को कोर कमेटी सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर नवनीत गुलेरिया ने अपने जिला अध्यक्ष बनने पर जिला के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द एनएचएम कर्मचारियों के लिए पॉलिसी लाए अन्यथा आने वाले समय में जिला मंडी से कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा



