Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

जम्मू में एनसी यूथ विंग की बैठक, चुनावों को लेकर रणनीति पर जोर

जम्मू में एनसी यूथ विंग की बैठक, चुनावों को लेकर रणनीति पर जोर

जम्मू, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) यूथ विंग की एक अहम बैठक बुधवार को शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में आयोजित हुई, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष तेजिंदर पाल सिंह-अमन ने की। बैठक में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया गया। अमन ने कहा कि युवाओं को लोगों तक पहुंच बनाकर उन नीतियों और योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए, जिन्हें पूर्व सरकारों के समय लागू किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की भागीदारी चुनावी प्रक्रिया को मजबूती देने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

अपने संबोधन में अमन ने पिछली सरकार के दौरान आए बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय में जनता को सहारा देना हर सरकार की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कई नेता कठिन परिस्थितियों में जम्मू क्षेत्र के साथ खरे नहीं उतरे। बैठक में जम्मू यूथ एनसी जिला अध्यक्ष साहिल केर्नी, जम्मू ग्रामीण ए अध्यक्ष राकेश कुमार (फूलवान), जिला सचिव और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रांतीय सचिव नितीश गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जमीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याओं को सीधे सुने और उनके समाधान में योगदान दें।

बैठक के अंत में अमन ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के जिला अध्यक्षों से कहा कि जनता, विशेषकर युवाओं से संवाद के लिए समर्पित जिला स्तरीय इकाइयां बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और उत्साह को सकारात्मक दिशा देकर ही जम्मू-कश्मीर के भविष्य को मजबूत बनाया जा सकता है।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *