Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

बलरामपुर : शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही स्वीकार्य नहीं : जिला पंचायत सीईओ

कार्यक्रम की तस्वीर।

बलरामपुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सभाकक्ष में विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला पंचायत सीईओ तोमर ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर जोर देते हुए सचिव, ग्रामीण रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक को लंबित कार्यों में तत्परता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।

जिला पंचायत सीईओ ने मनरेगा कार्यों की प्रगति, मजदूरी भुगतान की स्थिति, अन्य चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए।

सीईओ तोमर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभान्वित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अपने दिए गए दायित्वों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं की प्रगति को समय-सीमा में पूर्ण करें, ताकि ग्रामीण विकास की गति और अधिक सुदृढ़ हो सके।

उन्होंने टीमवर्क, पारदर्शिता और समयबद्धता से कार्यों को पूर्ण करने की बात कही। जिला पंचायत सीईओ तोमर ने बैठक में उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले अनुपस्थित सचिव एवं ग्रामीण रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जनपद सीईओ मोहमद निजाम, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विष्णु पांडेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *