बादशाहपुर सहकारी समिति में नई टीम ने ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान

हरिद्वार, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . बादशाहपुर सहकारी समिति का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और उमंग के बीच सम्पन्न हुआ.

सचिव विपिन कुमार चौहान ने नवनिर्वाचित सभापति ज्योति चौहान, उपसभापति सविता व सभी निदेशकों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह की कमान पूर्व जिला पंचायत सदस्य साधु राम चौहान ने संभाली, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया.

मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं. किसानों के हित में गन्ना मूल्य Uttar Pradesh से अधिक घोषित कर राज्य सरकार ने ऐतिहासिक पहल की है. इस दौरान किसानों ने बिजली बिलों पर लग रहे सरचार्ज को माफ करने की मांग उठाई. इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं इस विषय पर Chief Minister से बात कर चुका हूं, और शीघ्र ही किसानों को राहत की घोषणा होगी.

नवनिर्वाचित सभापति ज्योति चौहान ने कहाकि किसानों ने जिस उम्मीद के साथ यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी. सहकारी समिति में किसी किसान को किसी भी कार्य में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साधु राम चौहान ने कहा कि नई टीम से किसानों को बहुत अपेक्षाएँ हैं. पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा भाव से समिति को मजबूत करना समय की जरूरत है. समारोह में बिलकेश, समीना, अमरदीप, इंद्रेश, संदीप, ऋषिपाल, भजन सिंह, राहुल, नामित डायरेक्टर सतीश चौहान के साथ विजय चौहान, राजेश चौहान, यशपाल सिंह चौहान, नरेश चौहान, सवजपाल, अशोक चौहान, पूर्व प्रधान नवीन, उप प्रधान अर्जुन, मास्टर कृष्णपाल, आदेश चौहान, सुशील चौहान, पुष्पराज सैनी, सुशील पंवार, साजिद अली, संजय सिंह, सतीश कुमार, नरेश भगत, जोगिंदर चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य कोमल, सुभाष, मलखान सिंह आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Leave a Comment